एएफसी एशिया कप से पहले शिविर के लिये 34 संभावित खिलाड़ियों को चुना गया

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) भारतीय फुटबाल कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने अगले साल पांच जनवरी से एक फरवरी तक संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एएफसी एशियाई कप से पहले लगने वाले तैयारी शिविर के लिये 34 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की जिसमें अंडर-23 वर्ग के 18 फुटबालर शामिल हैं। सभी खिलाड़ी 16 दिसंबर के बाद से दिल्ली में शिविर के लिये रिपोर्ट करेंगे। 28 सदस्यीय टीम अंतिम चरण की तैयारियों के लिये 20 दिसंबर को अबुधाबी रवाना होगी। इस महाद्वीपीय चैम्पियनशिप के लिये 23 खिलाड़ियों की सूची के लिये पंजीकरण की अंतिम तारीख 26 दिसंबर है।

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2QMLEW1

Comments