शामली जनपद के भवन थाना इलाके में छात्रों की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है. छात्रों के दो गुटों में जबरदस्त मारपीट हुई. दोनों पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे और बैल्ट चली. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. छात्रों ने सड़क पर खड़ी कई मोटरसाइकिल भी तोड़ दी. घटना से लोगों अफरा तफरी मच गई और इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी गई. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी छात्र मौके से फरार हो गए. पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है.from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2Rxi7wg
Comments
Post a Comment