नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) मिडफील्डर जैकीचंद सिंह और लेफ्ट बैक नीशू कुमार को गुरुवार को भारत की 22 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया जो 17 नवंबर को जोर्डन के खिलाफ उसी की सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय फीफा मैत्री मैच खेलेगी। अक्टूबर में चीन के खिलाफ पिछला मैत्री मैच गोल रहित ड्रा खेलने वाली भारतीय टीम में राष्ट्रीय कोच स्टीफन कोन्सटेनटाइन ने नीशू और जैकीचंद के रूप में यही दो बदलाव किए हैं। कोन्सटेनटाइन ने जोर देकर कहा कि जोर्डन के खिलाफ आगामी मैत्री मैच से यूएई में होने वाले 2019 एएफसी एशियाई कप की भारत की तैयारी में मदद मिलेगी।
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2qO6s0N
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2qO6s0N
Comments
Post a Comment