नेमार के शानदार प्रदर्शन से जीता पीएसजी सेंट जर्मेन

पेरिस, 29 नवंबर (एएफपी) नेमार के शानदार प्रदर्शन की मदद से लीवरपूल को 2 . 1 से हराने के बाद पेरिस सेंट जर्मेन ने चैम्पियंस लीग नाकआउट चरण में जगह बनाने की दिशा में कदम रख दिया । नेमार ने 37वें मिनट में गोल किया जबकि जुआन बर्नाट ने पहला गोल दागा था । अब जर्गन क्लाप की टीम को नपोली को 1 . 0 या दो गोल से हराना होगा । पीएसजी दूसरे स्थान पर है लेकिन उसे अगला मैच जीतना होगा ताकि नाकआउट चरण में जगह बना सके । लीवरपूल से उसके दो ही अंक अधिक है।

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2E3qLQK

Comments