पुणे, 21 नवंबर (भाषा) मैट मिल्स के 86वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत एफसी पुणे सिटी ने बुधवार को श्री शिव छत्रपति खेल परिसर स्टेडियम में जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सत्र में जीत का खाता खोला। पुणे की ओर से मैच का पहला गोल पांचवें मिनट में डिएगो कार्लोस ने दागा लेकिन जमशेदपुर को 10वें मिनट में सुमित पासी ने कार्लोस काल्वो के एक क्रास पर गोल करके बराबरी दिला दी। मुकाबला 85वें मिनट तक 1-1 की बराबरी पर चल रहा था और ऐसा लग रहा था कि मैच बराबरी पर छूटेगा।
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2OW6aii
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2OW6aii
Comments
Post a Comment