जमशेदपुर, एक नवंबर (भाषा) माइकल सूसाईराज के दो गोल की बदौलत जमशेदपुर एफसी ने गुरूवार को यहां इंडियन सुपर लीग मैच में एफसी गोवा पर 4-1 से जीत दर्ज की। सूसाईराज ने 17वें और 50वें मिनट में गोल किये जबकि मेमो ने 77वें और भारतीय टीम के खिलाड़ी सुमित पास्सी ने 78वें मिनट में अन्य गोल दागे। एफसी गोवा के लिये मुर्ताडा फाल ने 33वें मिनट में एकमात्र गोल किया। जमशेदपुर एफसी छह मैचों में 10 अंक से तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। गोवा की टीम अभी तीसरे स्थान पर काबिज है।
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2RtO7RX
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2RtO7RX
Comments
Post a Comment