यांगून, 12 नवंबर (भाषा) पिछले मैच में शानदार जीत से उत्साहित भारतीय महिला फुटबाल टीम 2020 एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफायर्स के मंगलवार को यहां होने वाले मैच में मेजबान म्यामां के खिलाफ कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। कोच मेमोल रॉकी की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पिछले मैच में बांग्लादेश को 7-1 से करारी शिकस्त दी। इससे पहले उसने अपना शुरुआती मैच नेपाल से 1-1 से ड्रा खेला था। रॉकी ने कहा, ‘‘ हमने 7-1 से जीत दर्ज की जो कि अच्छा अंतर है। हम नेपाल के खिलाफ भी जीत दर्ज करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं कर पाये।
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2zHVldO
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2zHVldO
Comments
Post a Comment