अमृतसर: हादसे के 16 घंटे बाद पहुंचे CM, विरोध

पंजाब की राजधानी अमृतसर में शुक्रवार रात हुए रेल हादसे के 16 घंटे बीतने के बाद अब राज्य के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अमृतसर पहुंचे हैं। हादसे के वक्त दिल्ली के दौरे पर गए अमरिंदर सिंह ने शनिवार सुबह अमृतसर पहुंचने के बाद यहां श्री गुरु राम दास जी हवाई अड्डे पर रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस बैठक के बाद सिंह ने अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर चिकित्सकों को सभी के इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2yLriSa

Comments