10 रूपये पर हुई मारपीट और तोड़फोड़, 5 लोग घायल

भिवंडी शहर के कामदगिरि इलाके में किराने की दुकान में छोटी सी बात को लेकर झगड़े में दुकानदार और उसके परिवार के साथ मारपीट हुई. पूरी घटना का वीडियो आस पास के लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया है. किराना दुकान में सुबह के वक्त 10 रुपये के सामान पर दुकानदार और ग्राहक के बीच नोकझोंक शुरू हो गई. ग्राहक ने अपने बड़े भाई को बुलाया और दुकान में मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी जिसमें महिलाएं भी कूद पड़ी. इस घटना में 4 से 5 लोग बुरी तरह से जख्मी भी हुए हैं जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2RSvtUU

Comments