ग्राहक बनकर दो महिलाओं ने चुराए मोबाइल, CCTV में घटना कैद

मुंबई के मुलुंड पूर्व इलाके में सोमवार शाम ग्राहक बनकर आई दो महिलाओं ने मोबाइल की दुकान से कीमती सामान चुराया. ये दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान के अंदर घुस गई. किसी को पता लगे बिना महिला ने चुपके से एक मोबाइल फोन अपने बैग में डाल लिया. दूसरी महिला फोन खरीदने का बहाना करने लगी ताकि किसा को शक ना हो. चोरी करते ही दोनों महिलाएं दुकान से निकल गई. बाद में जब चोरी का पता लगा तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें इन दो महिलाओं की पहचान की गई. पुलिस महिलाओं की तलाश में जुटी हुई है.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2DEvpFx

Comments