असम में बिजली के करंट से हुई 6 लोगों की मौत, कई हुए घायल; VIDEO

असम के नौगांव जिले में बिजली के करंट से एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई. दरअसल मछली पकड़ने के लिए कुछ लोग एक तालाब में कूदे. हाई वोलटेज की एक बिजली की तार उस तालाब में खुली पड़ी थी जिसके कारण 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए. तालाब में करंट की वजह से ही मछलियां तालाब के किनारे पर आने लगी और मछलियों को पकड़ने के लिए कुछ लोग पानी में कूद पड़े. घटना के बाद गुस्से में लोगों ने पॉवर डीपार्टमेंट के एक अफसर के घर पर हमला कर दिया.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2O2Is7t

Comments