राफेल: फ्रांस के जवाब पर कांग्रेस ने बताया 'फर्क'

संसद में विश्वास मत के दौरान राहुल गांधी ने राफेल डील पर फिर से सवाल उठाए, जिसपर फ्रांस सरकार की ओर से तुरंत सफाई आ गई। हालांकि, अब भी कांग्रेस राहुल गांधी के बयान के साथ मजबूती से खड़ी है। कांग्रेस का कहना है कि राफेल से जुड़ी 'क्लासिफाइड' और 'कमर्शल' जानकारी देने में फर्क है। कांग्रेस का कहना है कि फ्रांस सरकार की जो गोपनीयता की धारा है उसके अंदर विमान की कीमत छिपाना शामिल नहीं है।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2O7tfzh

Comments